Sunday, July 8, 2018

संवेदनशील आंखों में इस तरह से लगायें मस्कारा



संवेदनशील आखों में Mascara का प्रयोग करने से पहले सावधानी बरतें, वरना ये आपकी आंखों की सेहत को बिगाड़ सकता है। 
Read Also: Tips For Perfect Figure
संवेदनशील आखों में Mascara
भारतीय महिलाएं जब आंखों के Makeup में Mascara का इस्तेमाल करती हैं तो पलकों का वॉल्यूम बढ़ जाता है। इससे पहले से ही बड़ी आंखें और भी खूबसूरत नजर आने लगती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं की आखें संवेदनशील होती हैं। इसलिए इन पर Mascara का प्रयोग करने से पहले कुछ सावधानियां जरूर बरतें। इस तरीके से Mascara लगायें, ये आपकी आखों और उनकी खूबसूरती दोनों का ख्याल रखेंगे।
जरूर पढ़े:  अब पतले और रूखे बालो को कहिये अलविदा
ब्रांडेड Mascara
अगर आपकी आंखें संवेदनशील हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि आप उन पर Makeup नहीं लगा सकती। बल्कि आपको अपनी आंखों के लिए एक सही सौंदर्य उत्पाद को चुनने की जरुरत है। वैसे आज बाज़ार में संवेदनशील आंखों के लिए कई ब्रांड के Makeup उत्पाद उपलब्ध है और थोडी सी समझदारी से आप अपने लिए एक सही उत्पाद चुन सकती हैं।
Related Topic:  हर मौसम में है फायदेमंद मसाज
पैच टेस्‍ट करें
कोई भी Makeup प्रोडक्‍ट खरीदने से पहले एक पैच टेस्‍ट जरुर कर लें। इस टेस्‍ट को करने के लिये Makeup प्रोडक्‍ट को अपने कान के पीछे वाले हिस्‍से पर जरा सा लगाएं। फिर 48 से 72 घंटे तक का इंतजार करें। यदि आपको उससे कोई जलन या खुजली महसूस होती है तो उस प्रोडक्‍ट को ना खरीदें।
अगर आपका Mascara 3 महीने से अधिक पुराना हो गया है तो उसे अपने Makeup किट से हटा दें।
इसे पढ़े: सुंदर मुस्कान और स्वस्थ दांतों के लिए
ब्लैक या ब्राउन Mascara ही लगायें
ऊपरी पलकों के आईलैशेज को थोडा घुमाकर Mascara की एक-दो कोट्स लगाएं। Mascara का 2 कोट लगाना हो तो जैसे ही पहला कोट सूखे दूसरा लगाएं।आईलैशेज को उभारने के लिए नीचे वाली लैशेज पर भूरे रंग का Mascara और ऊपरी पलकों पर काले रंग का Mascara लगाएं। संवेदनशील आखों में कर्लड Mascara लगाने से बचे। ये आपकी आखों को नुकसान पंहुचा सकते है। 
Read it: Healthy tips for women
वॉटरप्रूफ Mascara ना लगाएं
Makeup को लंबे समय तक टिकायें रहने के लिए ज्यादातर लोग वाटरप्रूफ Makeup का प्रयोग करते है। लेकिन अगर आपकी आंखें संवेदनशील हो तो वाटरप्रूफ Mascara ना लगाए। इसको लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए डाले जाने वाले कैमिकल आपकी आखों को नुकसान पंहुचा सकते है। सा थ जब भी आखों से Mascara उतारना हो तो क्लीजिंग मिल्क या बेबी ऑयल का प्रयोग करें।  
इसे पढ़े: आईलाइनर लगाने के आसान टिप्स 
इसे पढ़े:  नारियल का तेल आँखों के डार्क सर्किल के लिए है रामबाड
इसे भी देखे: Pregnancy में क्या खाएं क्या नहीं।
इसे पढ़े:  Women's Health Tips for Heart, Mind, and Body
इसे पढ़े: विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए रामबाड है दूध और कसरत
इसे पढ़े:  आ गया फिटनेस का महामंत्र
Read also: Magical Healthy Lips Tips
Read it: Miracle Ways to Care Your Heart

Saturday, July 7, 2018

आईलाइनर लगाने के आसान टिप्स



अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए हर लड़की Eyeliner का प्रयोग तो करती ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानती है कि Eyeliner लगाना भी एक कला है अगर आप सही से इसका प्रयोग नही करती है तो ये आपकी आखों को खूबसूरत बनाने के  स्थान पर उसे और खराब कर सकती हैं। अगर आप एक वर्किंग महिला है तो आपको एक ऐसा Eyeliner लगाना पसंद होगा जो कि पूरे दिन आपकी आंखों पर रहे और साथ ही फैले भी नहीं। लेकिन अक्सर लड़कियो को पता ही नही होता है कि उन्हे किस तरह के Eyeliner का प्रयोग करना चाहिए। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप एक सही Eyeliner का चुनाव कर सकेगी।
Read Also: Tips For Perfect Figure
अच्छी क्वॉलिटी के Eyeliner का प्रयोग करें-
आजकल मार्केट में कई तरह के Eyeliner मिल जाते है लेकिन इतने सारे Eyeliner को देख कर अक्सर लोगों को ये समझ ही नही आता है कि कौन सा Eyeliner उनके लिए सबसे अच्छा रहेगा। तो ऐसे में आप हमेशा एक अच्छी कम्पनी के Eyeliner का ही प्रयोग करें। क्योकि अगर आप किसी भी तरह के Eyeliner का प्रयोग करेगी तो इससे आपकी आंखें भी खराब हो सकती हैं।

जरूर पढ़े:  अब पतले और रूखे बालो को कहिये अलविदा
प्राइमर का प्रयोग करें-
अगर आपने अपने चेहरे पर मॉश्चराइर लगाया है तो उसके तुरन्त बाद Eyeliner का प्रयोग ना करें नही तो ये आपकी आंखों पर ज्यादा अच्छे से नही लगेगा और इसके अलावा फैलने का भी खतरा हो सकता हैं। तो इसके लिए अच्छा होगा की आप Eyeliner का प्रयोग करने से पहले प्राइमर का प्रयोग जरुर कर लें और इसके बाद अपनी त्वचा को अच्छे से टोन कर लें।
Related Topic:  हर मौसम में है फायदेमंद मसाज
तेल को हटा लें-
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो अच्छा होगी की आप जब भी Eyeliner का प्रयोग करे तो सबसे पहले अपने चेहरे पर मौजूद तेल को किसी टिशु पेपर की मदद से अच्छे से साफ कर लें। क्योकि अगर आपकी आंखो के आस पास तेल रहा तो आपका Eyeliner फैल सकता हैं।
इसे पढ़े: सुंदर मुस्कान और स्वस्थ दांतों के लिए
परत पर परत लगाएं-
आप जब भी Eyeliner लगाएं तो पहले एक बार एक परत लगाएं उसके बाद दुसरी परत लगाएं। अगर आप इस तरह से Eyeliner लगाती है तो ये आपकी आंखों पर सही से लग भी जाएगा और आप अपनी पसंद के अनुसार मोटा या फिर पतला Eyeliner लाग सकती हैं।
Read it: Healthy tips for women
मसकारा लगाना ना भुले-
अपनी आंखो को खूबसूरत बनाने के लिए आप मसकारे का भी प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन मसकारे का प्रयोग Eyeliner को लगाने के बाद ही करें। इससे आपकी आंखे और भी खूबसूरत लगेगी।


इसे पढ़े:  नारियल का तेल आँखों के डार्क सर्किल के लिए है रामबाड
तैयार रहे-
आप जब भी Eyeliner का प्रयोग करे तो उसके लिए अपने पास हर तरह के समान को रख लें। ताकि अगर आपका Eyeliner लगाते समय फैल जाए तो आप उसको सुखने से पहले साफ कर सके। वैसे आप Eyeliner को साफ करने के लिए कॉटर का ही प्रयोग करें।
यह भी पढ़े:  मेकअप से छिपाएं दाग धब्बे
इसे भी देखे: Pregnancy में क्या खाएं क्या नहीं।
इसे पढ़े:  Women's Health Tips for Heart, Mind, and Body
इसे पढ़े: विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए रामबाड है दूध और कसरत
इसे पढ़े:  आ गया फिटनेस का महामंत्र
Read also: Magical Healthy Lips Tips
Read it: Miracle Ways to Care Your Heart

Friday, July 6, 2018

दुबले होने का Diet Plan




दुबले होने का Diet Plan 
General Motors Lose Weight Plan जनरल मोटर्स का सात दिन में दुबले होने का Diet Plan है। पढ़िए कैसे मैंने सात दिन में दुबले होने के इस Diet Plan से अपने वज़न को घटाया है और आप भी इसे अपना करके अपना वज़न घटा सकते हैं। यह प्लान करने में बहुत आसान है और आपको भूखा भी नहीं रहना पड़ता है प्लान में ।
Read Also: Tips For Perfect Figure
आलोक जी की पोस्ट को देखा तो छः साल पहले दुबले होने के लिये किये गये कुछ कारगर नुस्खे अपने को भी याद आ गये। दुबले होने की General Motors Diet Plan बहुत चलन में थी उन दिनों। जिस ऑफिस में मैं उन दिनों काम करता था इसका इतना चलन था कि ग्रुप में इस सात दिन के प्लान को किया जाता। लंच टाइम में हर कोई सलाद खा रहा होता। सात दिन का यह कार्यक्रम न सिर्फ आपके वजन में पांच से आठ किलो की कमी करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
जरूर पढ़े:  अब पतले और रूखे बालो को कहिये अलविदा
हालांकि सभी Diet Plans के साथ यह वैद्यानिक चेतावनी तो रहती ही है कि इसे डाक्टर से पूछ कर या डाक्टर की देख रेख में ही करें मगर मेरे ऑफिस में बहुत लोगों ने इसे अपने आप ही किया और सभी को इसके बहुत अच्छे परिणाम मिले। मजेदार बात यह है कि इस प्लान में आप पेट भर कर खा सकते हैं, जितना मर्जी खा सकते हैं मगर आपको वही खाना और पीना 😉 है जो कि इस प्लान में बताया गया है।
Related Topic:  हर मौसम में है फायदेमंद मसाज
इस  Diet Plan का हमने कुछ कुछ भारतीयकरण कर दिया था तो संक्षेप में इसे हिंदी में बता देते हैं। कहते हैं कि यह Diet Plan जनरल मोटर्स कंपनी ने खास तौर पर अपने कर्मचारियों के लिये बनवाया था। पहले सात दिन किसी भी तरह की अल्कोहल, शराब, बियर अथवा सॉफ्टड्रिंक (क्लब सोडा को छोड़ कर) की मनाही है। सात दिन प्रतिदिन कम से कम  दस गिलास पानी अवश्य पीयें।
इसे पढ़े: सुंदर मुस्कान और स्वस्थ दांतों के लिए
सात दिन में दुबले होने का Diet Plan 

  • पहला दिन:  केले के अलावा
    सारे फल खायें। जितना मर्जी फल फ्रूट खायें। खास कर तरबूज खायें।
Read it: Healthy tips for women
  • दूसरा दिन: सलाद और सब्जियां। जो कच्ची खायी जा सकती वे सब्जियां कच्ची ही खायें अथवा उबाल कर या पका कर खायें। सुबह नाश्ते में थोड़े से मक्खन  के साथ भुना आलू खाने को कहा गया है मगर मैं इस दिन उबला आलू मसल कर उसमें प्याज और मसाला डाल उसी तरह तैयार कर लेता जैसे कि परांठा बनाने के लिये उबले आलू को मसल कर मसाला बनाया जाता है। इससे पेट भी भरा भरा रहता है।
  • तीसरा दिन:  सब्जियां और फल। कोई सीमा नहीं, जितना चाहे खायें। केला अभी भी नहीं खाना है। और आज आलू भी नहीं खाना है।

इसे भी देखे: Pregnancy में क्या खाएं क्या नहीं।
  • चौथा दिन: केले और दूध। आज के दिन आठ केले खाने हैं और तीन गिलास दूध पीना है। इसके साथ बाद में बताये गये तरीके से बना सूप भी पियें।
  • पांचवां दिन: हम इस दिन खाते हैं  पनीर (पकायें नहीं) और टमाटर। पानी कुछ और ज्यादा पीयें।
  • छठा दिन: पनीर और सब्जियां। जितना चाहे खायें।
  • सातवां दिन: ब्राउन राईस (अपन साधारण उबले चावल भी खाते) । ताजा निकला हुआ फलों का रस, डिब्बाबंद नहीं और सब्जियां।



Read also: Magical Healthy Lips Tips
खास सूप Diet Plan के लिए: कम से कम छः प्याज, बड़े बड़े टमाटर, शिमला मिर्च और बंद गोभी से सूप बनायें और सातों दिन जितना चाहे पीयें।
Read it: Miracle Ways to Care Your Heart
जिस दिन सब्जियां खाने की छूट है उस दिन आप सब्जियां पका भी सकते हैं। केवल एक चम्मच रिफाइंड अथवा घी हर रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस Diet Plan को करते समय आपको डाइटिंग पर होने का ज्यादा अहसास नहीं होता। मुझे जब भी ऐसा अहसास होता तो सोडा (क्लब सोडा) में नींबू और काला नमक मिला कर ले लेता। हालांकि इस Diet Plan में दूध की चाय पीना मना है मगर इतनी छूट हम अपने को दे सकते हैं। आपको अपने शरीर में तीसरे दिन से ही अंतर दिखने लगेगा। आठवें दिन स्वंय को आईने में देखें। अच्छा लगेगा। दुबले होने का Diet Plan पढ़ने के बाद शुरू हो जाएँ दुबले होने के लिए.

Read Also: weight loss Diet  for female and male

Wednesday, July 4, 2018

How to lose weight


How to lose weight में हमारा खान पान सबसे अहम् है तो हम आपको बताने जा रहे है की आप का खान पान कैसा होना चाहिए जिससे आप का वजन बहुत जल्दी कम हो सके| 
Read Also: Tips For Perfect Figure
  • संतुलित आहार – हमारा खान पान जैसे की over diet (भूख से ज्यादा खाना ) वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण हो सकता है । इसलिये कोशिस करे की हमारी आहार प्रणाली संतुलित हो । दिन का भोजन शारीरिक श्रम के अनुसार एवं रात का भोजन हल्का व सुपाच्य होना चाहिए
  • नियमित समय पर खाना खाए : Punctuality, किसी भी चीज के लिए बहुत ही अहम होता है । नियमित समय पर खाना खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है और साथ ही साथ ज्यादा खाने से भी बचा जा सकता है । रात्रि का भोजन सोने से दो या तीन घंटे पूर्व करना चाहिए
  • धीरे-धीरे खाए : खाने का हर टुकड़ा कम से कम 15 बार चबा कर खाना चाहिए । इससे पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है और ज्यादा खाने की आदत से भी बचा जा सकता है । एक सर्वे से ऐसा पता चला है की जितना तेजी से आप खाते है उतना ही आप ज्यादा मात्रा में खाते है ।
  • छोटी खुराक-एक बड़े खुराक की जगह छोटी खुराक ले । अगर आप दिन में दो बार खाते है तो अच्छा होगा की दो के बजाय इस खुराक को 3-4 बार ले
  • पानी पीने के नियम :भोजन के समय से करीब 1 घंटा पहले और बाद में पानी बिलकुल नहीं पीना चाहिए । आयुर्वेद में खाने के तुरंत बाद पानी पीने को जहर के सामान माना गया है । अगर आप ठन्डे पानी के जगह गुनगुना पानी लेते है तो यह आपके स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी है ।
  • भोजन के पश्चात दिन में टहलना एवं रात में सौ कदम टहलकर बाईं करवट लेटने अथवा वज्रासन में बैठने से भोजन ठीक ढंग से पच जाता है ।
  • Non-stick cookware का इस्तेमाल करे जो की तेल की अनावश्यक मात्रा घटाने में मदद करेंगे।
  • खाने में फल, हरी सब्जियां, सलाद, जादा ले और ऐसी चीजे कम खाये जिससे फैट बढ़ता हो।
  • तली हुए और मसाले वाले फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करे।