Friday, July 20, 2018

Best diet plan for weight loss



वजन घटाने के लिए जरूरी है कि कम खाने की जगह यह जान लिया जाए की क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। अक्सर हमें लगता है कि खाना कम खाने और जिम जाने से वजन घटने लगने लगा जो कि गलत है।


Read Also: Tips For Perfect Figure
वजन घटाने के लिए आपकी आहार योजना में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। एक साथ ज्यादा खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हेल्दी खाते रहना चाहिए। जानिए वजन घटाने के लिए कैसी हो आपकी आहर योजना-


जरूर पढ़े:  अब पतले और रूखे बालो को कहिये अलविदा
खाना नहीं छोड़ें
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो खाना नहीं छोड़ें। दिन भर में तीन बार भोजन जरूर करें। ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर में से किसी एक को छोड़ने का नतीजा यह होगा कि आप अगली बार ज्यादा खाएंगे जो कि सही नहीं है।

Related Topic:  हर मौसम में है फायदेमंद मसाज
नाश्ता जरूरी है
वजन घटाने के लिए अक्सर लोग नाशता नहीं करते हैं जो कि गलत है। दिन भर के क्रिया कलापों के लिए आपको शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है जो कि बिना नाशते के संभव नहीं है। नाश्ते में हमेशा एक ही चीज नहीं खानी चाहिए बल्कि इसे बदलते रहना चाहिए। कभी दूध के साथ दलिया ले सकते हैं तो कभी वेज सैंडविच तो कभी पोहा या उपमा ले सकते हैं।

इसे पढ़े: सुंदर मुस्कान और स्वस्थ दांतों के लिए
कैसा हो लंच
दोपहर के भोजन में हरी सब्जी, रोटी, ताजा दही या छाछ, छिलके वाली दाल के साथ चावल ले सकते हैं। खाने के साथ हरी चटनी भोजन में मल्टीविटामिन्स की कमी को पूरा करती है।


Read it: Healthy tips for women
जल्द करें डिनर
रात का खाना सुपाच्य व हल्का होना चाहिए। डिनर रात को सोने से दो या ढाई घंटे पहले कर लेना चाहिए। इससे खाने को पचने का पर्याप्त समय मिलता है। रात में दाल, राजमा, चावल के सेवन से बचें क्योंकि ये आसानी से पचती नहीं हैं।

इसे पढ़े:  नारियल का तेल आँखों के डार्क सर्किल के लिए है रामबाड
स्नैक्स
खाने के बीच में भूख लगने पर कुछ हेल्दी स्नैक्स लें जैसे चिवड़ा, पोहा, ढोकला, सलाद, स्प्राउट्स, फल या सलाद खा सकते हैं।


इसे भी देखे: Pregnancy में क्या खाएं क्या नहीं।
मौसमी फल और सब्जियों का सेवन
हर मौसम के फल व सब्जियां अलग होती हैं। इसलिए अपनी आहार योजना में मौसमी फल और सब्जियों का प्रयोग करें। जूस की जगह साबुत फल खाना ज्यादा अच्छा होता है। हर सब्जियों में अलग- अलग पोषक तत्व मिलते हैं।

इसे पढ़े:  Women's Health Tips for Heart, Mind, and Body
बिना फैट वाले डेयरी उत्पाद अपनाएं
वजन घटाने के लिए फैट बढ़ाने वाली चीजों से बचें। टोन्ड दूध में फैट नहीं होता आप चाहें तो नियमित रुप से इसे पी सकते हैं। टोन्ड दूध मलाई हटाने के बाद आप दही जमाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।


इसे पढ़े: विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए रामबाड है दूध और कसरत
पानी की कमी से बचें
दिन भर में 3- 4 लीटर पानी व तरल पदार्थ लें। पानी न सिर्फ फैट कम करता है, बल्कि शरीर से जहरीले तत्वों को भी निकालता है। यह भूख कम करता है और कब्ज रोकता है। पीनी के अलावा नारियल पानी, फलों का  जूस, सूप, नींबू पानी या छाछ का प्रयोग भी कर सकते हैं।
Read Also: दुबले होने का Diet Plan
इसे पढ़े:  आ गया फिटनेस का महामंत्र
Read also: Magical Healthy Lips Tips
Read it: Miracle Ways to Care Your Heart

No comments:

Post a Comment